रोच और डारेन ब्रावो की वापसी से वेस्टइंडीज टीम उत्साहित

सिडनी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच स्टुअर्ट विलियम्स ने तेज गेंदबाज केमार रोच और मध्यम-क्रम के बल्लेबाज डारेन ब्रावो की विश्व कप के लिए कैरेबियाई टीम में वापसी पर बुधवार को खुशी जताई। विश्व कप 14 फरवरी से शुरू होना है और टीम इन दिनों टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटी है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान रोच को टखने में लगी चोट के बाद टीम से बाहर होना पड़ा था। वहीं, व्यक्तिगत कारणों से ब्रावो भी इस दौरे में टीम का हिस्सा नहीं थे।

दोनों खिलाड़ी अब हालांकि सिडनी पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका दौरे में टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 श्रृंखला में टीम हालांकि विजयी रही।

वेस्टइंडीज को विश्व कप से पहले अगले सप्ताह इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के साथ सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में एक-एक अभ्यास मैच खेलना है।

कोच विलियम्स के अनुसार, “यह दोनों अभ्यास मैच टीम और खासकर रोच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे तैयारियों का जायजा लिया जा सकेगा।”

दो बार की विश्व चैम्पियन कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 16 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493