रोजर्स कप : कीज को हरा हालेप बनीं चैम्पियन

मांट्रियल,1 अगस्त (आईएएनएस)। रोमानियाई टेनिस स्टार सिमोना हालेप ने रोजर्स कप महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने रविवार को हुए फाइनल में अमेरिका की मैडिसन कीज को 7-6(7-2), 6-3 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह 24 वर्षीय हालेप का वर्ष का तीसरा खिताब है। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त हालेप पिछले साल भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं।

हालेप को जीत हासिल करने के लिए 75 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा। 10वीं वरीय अमेरिकी खिलाड़ी कीज पहला सेट टाई ब्रेक तक खींचने में कामयाब जरूर रहीं, लेकिन टाई ब्रेक में वह अपना नियंत्रण खो बैठीं।

पहला सेट टाई ब्रेक में जीतने के बाद हालेप ने दूसरे सेट में कीज को जरा भी टिकने का मौका नहीं दिया और खिताब पर कब्जा जमा लिया।

डब्ल्यूटीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में रोजर्स कप हार्ड कोर्ट का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493