रोड रेज मामले में 3 युवकों ने मौलवी को पीटा

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने यहां रोड रेज की घटना में एक मौलवी को पीटा। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को पश्चिम दिल्ली के बावाना क्षेत्र में शाम के करीब 8.30 बजे हुई जब मदरसे में काम करने वाले इरशाद रहमानी बवाना जे.जे.कॉलोनी स्थित अपने घर वापस आ रहे थे।

पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने आईएएनए को बताया, “तीनों युवक लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहे थे। रहमानी मदरसे के करीब चल रहे थे और जब मोटरसाइकिल ने रहमानी को छुआ तो उन्होंने विरोध किया और युवकों को भीड़भाड़ वाली सड़क पर मोटरसाइकिल धीरे चलाने के लिए कहा।”

रजनीश गुप्ता ने कहा, “इस पर अभियुक्तों ने उन्हें कई थप्पड़ मारे और जब रहमानी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचा दी तो अभियुक्त भाग खड़े हुए। इसमें रहमानी को थोड़ी चोटें आईं। यह घटना सांप्रदायिक नहीं थी।”

हालांकि, रहमानी ने आरोप लगाया कि अभियुक्तों ने उनके धर्म को लेकर अपशब्द भी कहे।

गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी पहचान के लिए जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493