रोनाल्डिन्हो के साथ करार गलती नहीं : फ्लूमिनेंसी

रियो डी जेनेरियो, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लूमिनेंसी के अध्यक्ष पीटर सीमसेन ने कहा कि रोनाल्डिन्हो के साथ करार करना गलती नहीं है।

रोनाल्डिन्हो दो बार फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुके हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, फ्लूमिनेंसी के अध्यक्ष ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम साथ काम कर रहे हैं, ताकि फ्लूमिनेंसी जीत की दौड़ में फिर से शामिल हो सके।”

रोनाल्डिन्हो जुलाई में फ्लूमिनेंसी क्लब में शामिल हुए थे और 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक खेले गए सात मैचों में एक भी गोल नहीं दागा है।

इस बीच, ब्राजील सेरी-ए में फ्लूमिनेंसी चौथे स्थान से फिसलकर 11वें स्थान पर आ गया।

सीमसेन ने कहा, “हमें अपनी टीम और अपने काम पर पूरा विश्वास है। अगर आप देखें कि बाकी क्लबों में क्या हो रहा है, तो आपको पता चलेगा कि ब्राजील के क्लबों के लिए विसंगति एक आम विषय है।”

अध्यक्ष ने कहा कि बार्सिलोना के पूर्व स्टार को तैयारियों की कमी के कारण कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493