रोनाल्डिन्हो नहीं लेंगे सन्यास : एजेंट

रियो डी जेनेरियो, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो के भाई और एजेंट ने गुरुवार को कहा कि फ्लूमिनेंसी से अलग होने के बाद रोनाल्डिन्हो के मन में अभी सन्यास का विचार नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 35 वर्षीय खिलाड़ी ब्राजील के अग्रणी फुटबाल क्लब से इस सप्ताह आपसी सहमति से अलग हो गए। उन्होंने क्लब के साथ सिर्फ तीन महीनों में नौ मैच खेले।

ब्राजील के अखबार के साथ एक साक्षात्कार में फोल्हा दे एस. पॉलो, रॉबर्ट दे एसिस ने रोनाल्डिन्हो के फुटबाल से अलग होने की बातों का खंडन किया।

एसिस ने कहा, “वह जब तक खुश हैं, तब तक खेलेंगे। जब समय आएगा कि वह नहीं खेलना चाहते, वह खेलना बंद कर देंगे। हमने उनसे उनके करियर की समाप्ती के बारे में बात नहीं की।”

एसिस ने बताया कि केलिफोर्निया का बाहरी क्लब कोरिंथियंस यूएसए उन क्लबों में से एक है, जो रोनाल्डिन्हो के साथ करार करना चाहते हैं।

फ्लूमिनेंसी के साथ अपने करार के दौरान रोनाल्डिन्हो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

एसिस ने कहा कि यह दावा बिल्कुल ‘बकवास’ है कि फ्लूमिनेंसी के समय रोनाल्डिन्हो में क्लब के प्रति समपर्ण की कमी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493