रोनाल्डो और शाइक अलग हुए

लॉस एंजेलिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की मॉडल इरिना शाइक ने पुष्टि की है कि वह पुर्तगाल के फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अलग हो चुकी हैं। साथ ही शाइक ने इस बात से भी इंकार किया यह रिश्ता रोनाल्डो के परिवार वालों के कारण टूटा।

रोनाल्डो के साथ उनका रिश्ता पांच सालों तक रहा। शाइक ने पिछले साल ‘हरक्यूल्स’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा।

शाइक के प्रवक्ता ने हालांकि इन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि रोनाल्डो द्वारा अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर रखी गई पार्टी में जाने से इंकार के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई।

शाइक के प्रवक्ता ने ‘द मिरर’ समाचार पत्र से कहा कि मीडिया में उड़ रहीं ऐसी खबरें बिल्कुल गलत हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले यह खबर आई थी स्पेन में रोनाल्डो की मां के 60वें जन्मदिन की पार्टी पर शाइक के आने से इंकार के बाद 29 वर्षीय रोनाल्डो ने नए साल की पूर्वसंध्या अकेले अपने बेटे के साथ गुजारी।

इन अटकलों को और बल उस समय मिला जब शाइक पिछले हफ्ते ज्यूरिख में आयोजित ‘बैलन डी ऑर’ सम्मान समारोह में भी नहीं पहुंचीं। रोनाल्डो ने इस साल लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर यह पुरस्कार जीता।

साथ ही रोनाल्डो ने पुरस्कार के बाद दिए अपने भाषण में भी शाइक का उल्लेख नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493