रोनाल्डो की हैट्रिक से रियल मेड्रिड जीता

मेड्रिड, 3 मई (आईएएनएस)। स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैट्रिक गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने सेविला को 3-2 से हराकर स्पेनिश ला लीगा खिताब जीतने की उम्मीद कायम रखी है। ला लीगा में रोनाल्डो का यह 25वां हैट्रिक रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रियल मेड्रिड को खिताब की उम्मीद बनाए रखने के लिए हर हार में इसे जीतना जरूरी था। रियल मेड्रिड को इस मैच में सेविला के कोच यूनाइ एमेरि की गलत योजना का फायदा मिला।

दरअसल, एमेरि ने चोटिल ग्रेगोर्ज क्रोत्कोवियाक को एक हल्के चोट के उपचार के लिए 10 मिनट से भी ज्यादा समय तक मैदान से बाहर रखा। इस दौरान सेविला को 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा। रोनाल्डो ने इसी अवधि में दो गोल किए।

कार्लोस बाका ने जरूर इस बीच पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर रियल मेड्रिड की बढ़त कम की लेकिन 42वें मिनट में रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल कर एक बार फिर अपनी टीम को 3-1 से आगे किया।

मैच खत्म होने से 12 मिनट पहले विंसेंट इबोरा ने सेविला के लिए दूसरा गोल दागा।

एक अन्य मैच में बार्सिलोना ने कोरोडोबा को 8-0 से रौंदा। लुइस सुआरेज ने इस मैच में बार्सिलोना के लिए पहला हैट्रिक गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493