‘रोनू’ पीड़ित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री लेकर 2 जहाज रवाना

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए राहत साम्रगी से भरे नौसेना के दो जहाज रवाना किए।

आईएनएस सतलुज कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए रवाना हुआ।

नौसैन्य अधिकारियों ने कहा कि अन्य जहाज आईएनएस सुनैना जल्द और राहत सामग्री लेकर रवाना हो रहा है।

श्रीलंका में ‘रोनू’ चक्रवात की वजह से भारी बारिश हुई है।

इस चक्रवात की वजह से भारत में भी तटीय राज्यों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात में लोगों के मारे जाने पर शोक जताया और कहा कि श्रीलंका सरकार व इसके लोगों की मदद के लिए ‘भारत दृढ़प्रतिज्ञ है। सहायता आपात स्थिति के आधार पर पहुंचाई जा रही है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493