रोबिन राइट, बेन फोस्टर ने फिर तोड़ी सगाई

लॉस एंजेलिस, 31 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रोबिन राइट और अभिनेता बेन फोस्टर ने कथित तौर पर एक बार फिर अपनी सगाई तोड़ दी है। नवंबर में पहली बार अलग होने के बाद उनके बीच यह दूसरा अलगाव है।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “कुछ महीने पहले टूटी उनकी सगाई का कारण अभी अज्ञात है।”

राइट (49) और फोस्टर (34) ने इस रपट पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। दोनों 2011 में फिल्म ‘राम्पार्ट’ के सेट पर मिले थे। उन्होंने 2014 में सगाई की और नवंबर में उन्होंने व्यस्त कार्यक्रम और उम्र के अंतर की वजह से अपनी 10 महीने की सगाई तोड़ दी थी।

इस साल जनवरी में राइट और फोस्टर ने गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड समारोह में भाग लिया, जहां दोनों ने साथ में तस्वीर खिंचवाई।

पिछली बार दोनों को अप्रैल में ट्रिबेका फिल्म महोत्सव में फिल्म ‘पालियो’ के प्रीमियर पर एक साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493