शारापोवा ने अमेरिकी ओपन से नाम वापस लिया

वाशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने रविवार को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया।

वाशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने रविवार को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया।

शारापोवा ने कहा है कि वह पैर में चोट के कारण अमेरिकी ओपन में इस साल हिस्सा नहीं लेंगी।

सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में शारापोवा ने कहा, “दुर्भाग्य से मैं इस साल अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं ले सकूंगी। मैंने पैर की चोट से उबरने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन समय रहते ऐसा नहीं कर सकी।”

बीते तीन साल में यह दूसरा मौका है, जब शारापोवा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन से अपना नाम वापस लिया है।

वर्ष 2003 में अमेरिकी ओपन में पदार्पण करने वाली शारापोवा अब तक कुल चार बार इस चैम्पियनशिप से नाम वापस ले चुकी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493