रोबोओलंपिक्स 2018 में भारत को 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। विश्व स्तर पर हुए रोबोगेम्स में भारत ने 2 स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से चेन्नई की एसआरएम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की टीम ने इन रोबोगेम्स में हिस्सा लिया था।

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। विश्व स्तर पर हुए रोबोगेम्स में भारत ने 2 स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से चेन्नई की एसआरएम डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की टीम ने इन रोबोगेम्स में हिस्सा लिया था।

रोबोगेम्स को ‘रोबोओलंपिक्स’ नाम से जाना जाता था। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रोबोगेम्स 2018 के 14वें संस्करण का आयोजन 27 से 29 अप्रैल 2018 के बीच किया गया, जिसमें दुनिया भर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इन रोबोगेम्स के लिए एसआरएम से 7 सदस्यों की टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। आर्टबोट- नामक म्युजिकल इवेन्ट में रोबोट्स का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें इन्हें बिना मानवीय हस्तक्षेप के काम करना था। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आवाज की गुणवत्ता, विविधता और रचनात्मकता के आधार पर किया गया। जिसमें जजों ने एसआरएम को म्युजिकल श्रेणी में गोल्ड (पहला स्थान) जीत लिया।

एसआरएम टीम के एक फैकल्टी इन्चार्ज ने कहा, “हमें इंटरनेशनल रोबोटिक कार्यक्रम-रोबोगेम्स 2018 में टीम की कामयाबी पर खुशी है।”

वहीं ऑटोनोमस ह्युमेनॉइड चैलेन्ज-ऑब्सटेकल रन में भारत की एसआरएम टीएच घोस्ट (रोबोट) ने पोलैंड के नाओ (रोबोट) के साथ मुकबला किया और उसे मात्र 18 सेकेंड में हराकर रोबोगेम्स में एक नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

इसके अलावा बाईपैड रेस में एसआरएमटीएच घोस्ट (रोबोट) ने छह देशों के साथ मुकाबले में कांस्य पदक जीता। इन देशों में अमेरिका, चीन, जापन, पोलैंड, ब्राजील, मैक्सिको शामिल थे। हांगकांग, चीन के रोबोट ने सबसे कम 2.6 सेकेंड में इस दूरी को तय किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493