बीजिंग, 6 जनवरी (आईएएनएस)। चीन व थाईलैंड द्वारा संयुक्त तौर पर विकसित 70 सेंटीमीटर के एक रोबोटिक टेलीस्कोप को चीन के युनान प्रांत में तैनात किया गया है।
वेधशाला में रिसर्च फेलो कियान शेंगबैंग ने बुधवार को कहा कि लिजियांग शहर की युनान वेधशाला में तैनात टेलीस्कोप का निर्माण दिसंबर में ही कर लिया गया था।
कम अक्षांश पर लिजियांग को उच्च वायुमंडलीय पारदर्शिता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह टेलीस्कोप दक्षिणी आकाश की लंबे समय तक निगरानी व ब्लैक होल्स व ब्राउन ड्वाफ्र्स जैसे विशेष खगोलीय पिंडों की निगरानी में मदद कर सकता है।”
कियान ने कहा कि टेलीस्कोप का परीक्षण कर लिया गया है और इससे मिलने वाले आंकड़ों का इस्तेमाल समय-श्रृंखला फोटोमेट्री के लिए किया जाएगा।
युनान वेधशाला तथा थाईलैंड बीते दो दशकों से साथ मिलकर काम करते आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath