रोमांटिक साथी न होने से वित्तीय नुकसान का खतरा

न्यूयॉर्क, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अगर आपके पास कोई रोमांटिक साथी नहीं है तो इस बात की संभावना काफी अधिक है कि आप अपने पैसे जुए या फिर किसी जोखिम भरे निवेश में डूबा बैठेंगे। एक दिलचस्प अध्ययन से यह खुलासा हुआ है।

शोध प्रमुख अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय की जोशुआ अकरमैन का कहना है, “कुछ लोगों को अपना साथी ढ़ूंढ़ने में तुलनात्मक रूप से अधिक वक्त लगता है। इसके कारण वे ऐसे उच्च जोखिम वाले निवेश में अपना धन लगा सकते हैं। ऐसा उनके जीवन में किसी रोमांटिक साथी की कमी के कारण होता है।”

यह अध्ययन जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल साइंस में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493