रोमानिया का रुख करेगी सूर्या की ‘एस3’ की टीम

चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘एस3’ के निर्माता फिल्म के कुछ दृश्यों और गीत की शूटिंग के लिए रोमानिया का रुख करेंगे, जहां विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

चेन्नई, 3 मार्च (आईएएनएस)। सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘एस3’ के निर्माता फिल्म के कुछ दृश्यों और गीत की शूटिंग के लिए रोमानिया का रुख करेंगे, जहां विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम नौ मार्च से 19 मार्च तक रोमानिया में फिल्म की शूटिंग करेगी। इस क्रम में वे एक गीत और कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग करेंगे।”

हरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुष्का शेट्टी और श्रुति हासन भी हैं। इससे पहले की दोनों फिल्मों का निर्देशन भी हरी ने किया है।

स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग चेन्नई, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘एस3’ पहली दो फिल्मों से अधिक मारधाड़ वाली होगी। फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने दिया है।

सूत्र ने बताया कि यह फिल्म दुनियाभर में सात अक्टूबर को रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493