रोमा के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा कापेकोइंसे क्लब

रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। एएस रोमा क्लब एक सितम्बर को स्टाडियो ओलम्पिको स्टेडियम में ब्राजील के क्लब कापेकोइंसे के साथ दोस्ताना मैच खेलेगा।

इटली क्लब ने इसकी घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच से मिलने वाली धनराशि को पिछले साल नवम्बर में हुए विमान हादसे में मारे गए 71 लोगों के परिजनों की मदद के लिए दिया जाएगा।

इस दुर्घटना में कापेकोइंसे क्लब के 19 खिलाड़ी और स्टॉफ सदस्य भी मारे गए थे।

रोमा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “इस मैच का आयोजन गियालोरोसी, वेटिकन और रोम शहर की ओर से किया जा रहा है।”

क्लब ने कहा, “इस दुर्घटना के बाद से कापेकोइंसे ने मजबूत साहस और सकारात्मका को दर्शाया है। उसने इस साल केटारिनेसे की क्षेत्रीय चैम्पियनशिप भी जीती और वर्तमान में ब्राजील क्लबों की सूची में 13वें स्थान पर है।”

कापेकोइंसे क्लब का एक माह में किसी यूरोपीय क्लब के साथ यह तीसरा मैच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493