अपना स्टेडियम पाने वाला चौथा सेरी-ए क्लब बना अटलांटा

रोम, 9 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के शीर्ष स्तरीय क्लब अटलांटा ने बर्गामो कस्बे के साथ करार किया है, जिसके तहत उसने 86 लाख यूरो (1.009 करोड़ डॉलर) में एटलेटी एजुरी डी-इटालिया स्टेडियम खरीदा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अटलांटा चौथा ऐसा सेरी-ए क्लब बन गया है, जिसके पास अपना स्टेडियम है।

एक बयान में अटलांटा ने कहा कि छह माह के भीतर स्टेडियम के पुनर्निर्माण के लिए एक योजना प्रस्तुत की गई है।

अटलांटा क्लब के अध्यक्ष एंटोनियो पेरकासी ने कहा कि स्टेडियम का अधिग्रहण उनके क्लब के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

अटलांटा क्लब ने पिछले सीजन का समापन यूईएफए यूरोपा लीग में चौथे स्थान पर रहते हुए किया था। 26 साल में वह पहली बार यूरोपियन प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।

अटलांटा से पहले जुवेंतस, सासुओलो और उडिनेसे ऐसे क्लब हैं, जिनके पास अपने स्टेडियम हैं।

रोमा ने 2017 के अंत में और फियोरेंतीना ने 2019 के अंत में अपने स्टेडियम के निर्माण की योजनाओं का खुलासा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493