दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी 4 बजे

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। गुर्दे संबंधित परेशानी के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (94) अब स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल पोस्ट पर माउथशट डॉट कॉम के सीईओ और संस्थापक अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया, “उन्हें शाम चार बजे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। यह बहुत अच्छी खबर है।”

इस खबर की पुष्टि करते दिलीप कुमार की आत्मकथा संकलक उदय तारा नायर ने आईएएनएस से कहा, “दिलीप कुमार को शाम को छुट्टी दी जाएगी। उनका क्रिएटिनिन का स्तर और अन्य स्तर बिल्कुल सही है।”

नायर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की करीबी हैं।

दिग्गज अभिनेता को दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उनके रक्त में पोटैशियम और क्रिएटिनिन का स्तर काफी बढ़ गया था। चिकित्सक इस बात को लेकर चिंतित थे कि दिलीप कुमार को डायलिसिस पर रखना पड़ सकता है, लेकिन इलाज का अच्छा असर होता देख चिकित्सकों ने डायलिसिस नहीं कराने का फैसला लिया।

दिलीप कुमार का इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ नितिन गोखले और किडनी रोग विशेषज्ञ अरुण शाह की टीम कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493