मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘रोमिल एंड जुगल’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता राजीव सिद्धार्थ ने कहा कि आगामी वेब श्रृंखला समाज का आईना दिखाएगा, जहां समलैंगिकता निषेध है।
रोमिल ने यहां आईएएनएस से कहा, “मेरे किरदार का एक दिलचस्प हिस्सा है कि उसे किस तरह अपने लैंगिक स्थिति के बारे में पता चलता है, और सामाजिक दबाव की वजह से वह सामने आकर इस बात को स्वीकार नहीं कर सका कि वह समलिंगी है, जबतक कि उसकी मुलाकात जुगल से नहीं हो जाती है।”
उन्होंने कहा, “यह सच्चाई है कि हमारे समाज में हम यह सोचकर अपनी स्थिति का सामना नहीं कर पाते कि यह गलत है, क्योंकि हमारा एक खास तरह के खाचे में सोचने के लिए अभ्यस्त कर दिया गया है। यहां (भारतीय समाज में) समलैंगिकता एक कलंक है। इसलिए यह वेब श्रृंखला एक मनोरंजक तरीके से समाज को आईना दिखाएगी।”
क्या उन्हें लगता है कि कुछ अलग करने के लिए माता-पिता का सहयोग जरूरी होता है?
इस पर राजीव ने कहा, “मैंने अभिनय अपनाने का फैसला लेने से पहले पढ़ाई की और बैंक अधिकारी की नौकरी की। जब मैंने पहली बार अपने माता-पिता को बताया, उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, ‘तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। तुम इतना अच्छा करियर छोड़ रहे हो, अभिनय में कोई स्थिरता नहीं और इस उद्योग में अकेले तुम नहीं हो।”‘
उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें बहुत मनाया लेकिन सबसे अच्छी बात है कि मेरे माता-पिता को अब मुझ पर गर्व है।”
एकता कपूर द्वारा निर्मित और नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित ‘रोमिल एंड जुगल’ 16 अप्रैल को जारी होगी।
dharmpath.com dharmpath