सोनाक्षी के पेशेवर व्यवहार से पूरब प्रभावित

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली फिल्म ‘नूर’ में अपनी सह-कलाकार सोनाक्षी सिन्हा के पेशेवर व्यवहार से प्रभावित हैं।

सुन्हिल सिप्पी की आने वाली फिल्म नूर की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए पूरब ने एक बयान में कहा, “मैं उनके पेशेवर व्यवहार से बहुत अधिक प्रभावित हूं। मैं स्वीकार करता हूं कि कई बार वह मुझसे पहले सेट पर तैयार रहतीं थीं और इससे मुझे शर्मिदगी होती थी। इस तरह की मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ काम करना अच्छा महसूस होता है।”

फिल्म के बारे में सोनाक्षी ने कहा, ” ‘नूर’ अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। मैं खुश हूं कि लोग गानों और फिल्म के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और मैं आशा करती हूं कि फिल्म की रिलीज के बाद लोग इसका आनंद उठाएंगे।”

फिल्म में सोनाक्षी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। यह 21 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493