बिहार : ट्रेन की चपेट में आए 3 किशोरों की मौत

समस्तीपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के नयानगर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार देर रात कथित रूप से तीन किशोरों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हसनबाजार के रहने वाले तीनों युवक रात में पास ही लगने वाला दरगाह मेला देखकर वापस घर लौट रहे थे, तभी समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड के नयानगर स्टेशन के पास तीनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि, एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हसनपुर राजकीय रेल पुलिस के प्रभारी राम ललित प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि मृतकों की पहचान राजू सासव (18), चंद्रशेखर पोद्दार (15) और मोहम्मद तारीक (14) के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्रसाद ने बताया, “प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से ठोकर से मौत का लगता है, लेकिन रात में किसी ने देखा नहीं है। घटनास्थल पर मृतकों के मोबाइल फोन और चप्पल नहीं मिले, इस कारण मामला संदिग्ध लग रहा है।”

पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493