रोहिंग्या संकट पर चर्चा के लिए म्यांमार रवाना हुए बांग्लादेश के मंत्री

ढाका, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। गृह मंत्री असदुज्जमां खान की अगुआई में बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल रोहिंग्या संकट पर चर्चा के लिए सोमवार को म्यांमार रवाना हुआ।

बीडीएन्यूज24 ने हवाईअड्डे के सशस्त्र पुलिस बटालियन इंस्पेक्टर इकबाल हुसैन के हवाले से कहा कि बांग्लादेश विमान की उड़ान से लगभग 12.45 बजे 12 सदस्यीय टीम म्यांमार रवाना हुई।

गृह मंत्रालय के दो सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, तटरक्षक महानिदेशक और ड्रग विनियमन एजेंसी के महानिदेशक और अन्य शीर्ष मंत्रालय के अधिकारी इस यात्रा में खान के साथ हैं।

गृह मंत्री ने पहले कहा था कि वह अपनी यात्रा के दौरान रोहिंग्या के स्वदेश लौटने पर चर्चा करेंगे।

25 अगस्त को सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रोहिंग्या संकट की वजह से बांग्लादेश में लगभग पांच लाख लोगों ने सीमा पार किया।

गृह मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शरीफ महमूद अपु ने कहा कि गृह मंत्री म्यांमार के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर दो समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493