नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. बी. राजेश ने बुधवार को कहा कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी एक ‘संस्थागत हत्या’ है।
माकपा नेता और केरल के पलक्कड़ जिले के सांसद राजेश ने लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय मामले पर बहस में कहा, “रोहित की मौत एक संस्थागत हत्या है। उनके खिलाफ अपमानजनक बयान जारी किए गए थे।”
उन्होंने कहा कि जेएनयू छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ नकली सबूत गढ़े गए हैं।
राजेश ने कहा, “गृह मंत्री को एक नकली ट्विटर अकाउंट पर भरोसा करने की जल्दीबाजी मची थी। कन्हैया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई। उनके भाषण के वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई। कन्हैया के खिलाफ सबूत गढ़े गए।”
dharmpath.com dharmpath