रोहित शेट्टी कर सकते हैं ‘खतरों के खिलाड़ी’ की मेजबानी

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी स्टंट के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के आठवें सीजन में बतौर मेजबान वापसी कर सकते हैं।

रोहित के दोस्त और अभिनेता अजय देवगन ने इसकी जानकारी दी। रोहित इससे पहले इस शो के पांचवें और छठे सीजन की मेजबानी कर चुके हैं।

गोलमाल के अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट किया, “पांच महीनों से लगातार शूटिंग। छुट्टी की सख्त जरूरत है। इंतजार कर रहा हूं कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए रोहित यहां से कब रवाना होंगे।”

अजय के इस ट्वीट के बाद माना जा रहा है कि निर्माता एवं निर्देशक शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के मेजबान के रूप में वापसी कर सकते हैं। इस शो के सातवें सीजन के मेजबान के रूप में अर्जुन कपूर के बाद शेट्टी इस शो से अलग हुए थे।

वहीं, रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी ‘गोलमाल अगेन’ आ रही है। इसमें तब्बू, परणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493