चीनी वैज्ञानिक याओ स्टॉकहोम में वेगा मेडल से सम्मानित

स्टॉकहोम के रॉयल पैलेस में स्वीडन के नरेश कार्ल सोलवें गुस्ताफ ने प्राध्यापक याओ को 2017 वेगा मेडल से सम्मानित किया और उन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

स्वीडिश सोसायटी ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड जियोलॉजी (एसएसएजी) के अध्यक्ष स्टेन हैगबर्ग ने बताया कि याओ का द थर्ड पोल (तिब्बती पठार) मानसून और ग्लेशियर पर बुनियादी शोध जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया की समझ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, “याओ का शोध दो अरब से ज्यादा आबादी से संबंधित है और यह एक वैश्विक विषय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493