भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एजुकेशन ट्रस्ट एंड द पुरी फाउंडेशन एंड फाउंडर ऑफ प्यूरिको ग्रुप आफ कम्पनीज, लंदन के फाउंडर चेयरमैन नाथू आऱ पुरी ने मध्यप्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोलने की इच्छा जताई है।
पुरी ने यहां शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री दीपक जोशी से प्रदेश में स्किल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर और यूनिवर्सिटी खोलने के संबंध में चर्चा की। पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लंदन यात्रा के दौरान उनकी चौहान से मुलाकात हुई थी और स्किल सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी।
राज्यमंत्री जोशी ने प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोलने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। जोशी ने उनसे कहा कि वे भोपाल और इंदौर में उपलब्ध जमीन का अवलोकन कर सकते हैं।
पुरी द्वारा गुजरात में यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेंगे।
इस दौरान प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव सुनील गुप्ता और संचालक कौशल विकास संजीव सिंह उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath