लंदन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन में रसेल स्क्वोयर पर एक बड़े पैमाने पर चाकू हमले में एक अमेरिकी पर्यटक की हत्या के आरोप में शनिवार को एक 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में भेज दिया गया।
बीबीसी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम लंदन के रहने वाले जकरिया बुलहान पर डार्लेन होर्टन (64) की हत्या और पांच अन्य लागों की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है।
सामालियाई मूल के नॉर्वे के एक नागरिक बुलहान शनिवार को सवेरे वेस्टमिनिस्टि मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ।
हमले में चाकू पेट में लगने से घायल एक ब्रिटिश नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।
गुरुवार को उपचार के बाद एक अमेरिकी, एक आस्ट्रेलियाई नागरिक, एक आस्ट्रेलियाई महिला और एक इजरायली महिला को अस्पताल से छुट्टी दे गई थी।
हत्या के संदेह में उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को दक्षिण लंदन के टूटिंग स्थित उसके घर पर छापेमारी की।
पुलिस ने कहा कि बुधवार को 10.30 बजे से अनेक फोन कॉल आए, जिसमें कहा गया कि एक व्यक्ति रसेल स्क्वायर, मोंटेग स्ट्रीट, ब्लूम्सबरी स्क्वोयर और ग्रेट रसेल स्ट्रीट के बीच लोगों पर चाकू से हमला कर रहा है।
होर्टन और उनके पति रिचर्ड वेगनर के साथ लंदन आई थीं। उनके पति वेगनर ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में पढ़ा रहे थे।
फलोरिडा राजकीय विश्वविद्यालय के अनुसार हमले के एक दिन बाद गुरुवार को दंपति अपने घर टालोहासी लौटने वाले थे।
dharmpath.com dharmpath