तेलंगाना एक्सप्रेस लूट का खुलासा, 2 गिरफ्तार

एसपी (रेलवे) सत्येंद्र कुमार ने कहा कि दोनों शातिर बदमाश हैं। इन्होंने हत्या के मुकदमे की तारीखों पर खर्च होने वाले रुपयों की भरपाई के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 2/3 अगस्त की रात जीरौन स्टेशन के नजदीक ट्रेन 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस के एसी प्रथम कोच में तमंचा व चाकू के बल पर शैलेंद्र शर्मा को लूटने का प्रयास किया था, जिसमें सफल न होने पर चाकू से हमला करते हुए कोच बी-4 में पहुंचे, जहां उन्होंने एक यात्री का बैग छीनकर भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एसपी (रेलवे) के निर्देश पर ललितपुर जीआरपी और झांसी अनुभाग के सर्विलांस टीम समेत एसओजी टीम को लगाया गया था। टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे और ट्रेन के कोच कन्टेक्टर की मदद से बताए गए हुलिया के बदमाशों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान झांसी सर्विलांस टीम को जानकारी मिली कि यात्री का छीना गया मोबाइल बम्हौरीकलां में है।

यह पता चलते ही तुरंत इसके बारे में ललितपुर जीआरपी व एसओ को अवगत कराया। इस पर टीम बताए गए गांव पहुंची, जहां से दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। उनके पास से तलाशी के दौरान एक बैग, एक मोबाइल, 315 बोर का तंमचा 2 कारतूस, तीन अन्य मोबाइल और छुरी बरामद की।

पकड़े गये बदमाशों को थाने लाया गया, जहां उन्होंने अपने नाम रामदास और दीपक बताया। पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उनके खिलाफ जाखलौर में 302 का मुकदमा दर्ज है, जिसमें उन्हें जेल भेजा गया था। तीन माह पहले वे बाहर निकलकर आए। यह मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में होने वाली तारीख पर खर्च करने के लिए रुपये नहीं थे। इसी कारण उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493