लंदन में कार दुर्घटना में गायिका की मौत

लंदन, 19 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन के वेस्ट एंड थिएटर समर स्कूल से जुड़ीं गायिका जोआना रेयेस की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

जोआना (37) गुरुवार रात को एक व्यस्तम सड़क के बीच में खड़ी थी, जहां रेंज रोवर स्पोर्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

जोआना को हास्य संगीतमय नाटक ‘यूरीनटाउन’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था और वह रिहर्सल से लौट रही थीं, जब यह हादसा हुआ।

जोआना को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में एक 44 वर्षीय चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493