लंदन में ट्राम पटरी से उतरी, 7 की मौत

लंदन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। लंदन में तेज रफ्तार ट्राम के पलटने से सात लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्राम के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह अभी पुलिस हिरासत में है।

परिवहन पुलिस का कहना है कि वह छानबीन कर रहे हैं कि जिस वक्त यह हादसा हुआ चालक सो तो नहीं रहा था।

रेल दुर्घटना जांच शाखा (आरएआईबी) ने कहा कि ट्राम तेज रफ्तार से दौड़ रहा था।

उपमुख्य पुलिस अधिकारी एड्रियन हांस्टॉक ने कहा, “यह एक दुखद घटना है और हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। सुबह जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें जटिल और चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493