लंदन, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। लंदन में शनिवार को एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मृतक की उम्र 25 साल है। उसे लंदन के लोअर क्लैप्टन इलाके में चैट्सवर्थ रोड पर गोली मारी गई।
पुलिस ने कहा है कि फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका पोस्टमार्टम जल्द करवाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath