लंदन में शूटिंग की जगहें तलाश रही ‘भारत’ टीम

लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। लंदन पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म ‘भारत’ की टीम शूटिंग के लिए जगहें तलाश रही है।

फिल्मकार अली अब्बास जफर ने गुरुवार को एक ट्वीट में लंदन की कुछ फोटो साझा की।

जफर ने इन फोटो के साथ लिखे एक संदेश में कहा, “बर्फ से ढके लंदन के कुछ खास लम्हे, लेकिन ‘भारत’ के लिए काम जारी है। कुछ चुनी हुई जगहों की तस्वीरें, 200 साल पुराने बंदरगाह की तस्वीरें।”

‘भारत’ फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टु माई फादर’ का रूपांतरण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493