उप्र : फतेहपुर अटवा हॉल्ट स्टेशन का उद्घाटन 4 मार्च को

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि छपरा शाहबाज कुली और गाजीपुर घाट स्टेशनों के बीच फतेहपुर अटवा हॉल्ट स्टेशन का उद्घाटन 4 मार्च को होगा। इसके बाद फतेहपुर अटवा हॉल्ट स्टेशन पर 55133 बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी एक मिनट के लिए रुकेगी, यह ट्रेन 6.57 बजे पहुंचकर 6.58 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार 55131 छपरा.वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भी स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी, जो 11.37 बजे पहुंचकर 11.38 बजे चलेगी। 75103 फेफना -वाराणसी सिटी डेमू सेवा गाड़ी फतेहपुर अटवा हॉल्ट स्टेशन पर 14.30 बजे पहुंचकर 14.31 बजे प्रस्थान करेगी।

वापसी यात्रा में 55014 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी फतेहपुर अटवा हॉल्ट स्टेशन पर 7.26 बजे पहुंचकर 7.27 बजे, 55132 वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी 15.02 बजे पहुंचकर 15.03 बजे और 75104 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू सेवा गाड़ी स्टेशन पर 11.26 बजे पहुंचकर 11.27 बजे चल देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493