लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन इनका संबंध एक जून को हुए हमले से नहीं है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि दो व्यक्तियों (34 व 37 साल) को न्यूहैम के पास से और तीसरे व्यक्ति (22) को वाल्थम फारेस्ट से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, “इन तीनों को आतंकवादी अपराध के संदेह, तैयारी या उकसावे के आधार पर गिरफ्तार किया गया।”
इनकी गिरफ्तारी बुधवार रात को की गई और इनके खिलाफ जांच जारी है।
लंदन ब्रिज पर हमले के बाद ब्रिटेन में सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट जारी है। लंदन ब्रिज हमले में 8 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले में तीन हमलावरों ने ब्रिज पर जा रहे राहगीरों को कुचल दिया और पास के बोरो मार्केट में लोगों को छुरा मारा था।
आम चुनावों को देखते हुए गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
dharmpath.com dharmpath