नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली में स्थिति किनारी बाजार में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।”
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को करीब एक बजे फोन आया था। उन्हें जानकारी मिली थी कि किनारी बाजारे इलाके में स्थिति गुरुद्वारे के पीछे आग लगी है।
अधिकारी ने कहा कि इस आग दुर्घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath