लंदन मैराथन में विश्व रिकार्ड बनाना चाहती हैं कीटाने

लंदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या की महिला मैराथन धाविका मैरी कीटाने आगामी रविवार को होने वाले लंदन मैराथन में विश्व रिकार्ड कायम करना चाहती हैं।

कीटाने के नाम महिला मैराथन का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कीटाने के हवाले से लिखा है, “मैंने काफी मेहनत की है। मैं रविवार को होने वाली रेस के लिए तैयार हूं और मेरी नजर विश्व रिकार्ड पर है।”

महिला मैराथन का विश्व रिकार्ड पाउला रेडक्लिफ के नाम है। पाउला ने 2005 में लंदन मैराथन के दौरान ही दो घंटे 17 मिनट 42 सेकेंड में रेस पूरी की थी।

कीटाने ने कहा कि अगर मौसम ने साथ दिया तो वह विश्व रिकार्ड तोड़ देंगी। बकौल कीटाने, “मैंने फ्लोरेंस किपलागाट और विलियन चेरुयोत के साथ काफी मेहनत की है। अगर मौसम ने साथ दिया और साथी खिलाड़ियों ने सहयोग किया तो मैं अपना श्रेष्ठ समय निकालने में सफल रहूंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493