लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप से पहले किपरुतो की चोट चिंता का कारण

नैरोबी 19 जुलाई (आईएएनएस)। ओलम्पिक की 3,000 मीटर स्टीपलचेज चैम्पियन कोंसेसलुस किपरुतो के चोटिल होने के कारण उनके अगले माह लंदन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में शामिल होने पर संदेह जताया जा रहा है।

अपने मेंटर और चैलेंजर एजेकेइल केम्बोई के खिलाफ वास्तविकता परीक्षण का सामना कर रहे किप्रुतो एड़ी की चोट के कारण रबात रेस पूरी नहीं कर पाए थे।

किपरुतो को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अपने चिकित्सक के स्वीकृति लेनी होगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो सप्ताह बाद वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन होना है और इस प्रकार समय किपरुतो के साथ नजर नहीं आता।

किपरुतो ने कहा, “मुझे अब भी मेरे दाएं टखने में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैंने रबात रेस में प्रतिस्पर्धा का फैसला किया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि मुझे दर्द न हो, लेकिन इस रेस में मेरा यह दर्द बढ़ गया।”

इस चोट के कारण किपरुतो को ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक स्पर्धा से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493