‘लंदन हैज फॉलन’ अगले साल होगी रिलीज

लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता जेरार्ड बटलर की आने वाली फिल्म ‘लंदन हैज फॉलन’ के लिए दर्शकों को अब लंबा इंतजार करना होगा। यह फिल्म पहले 2015 में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसके निर्माताओं ने फिल्म को 22 जनवरी 2016 को रिलीज करने का फैसला किया है।

ग्रैमर्सी पिक्चर्स ने घोषणा की है कि अमेरिका में पहले यह फिल्म इसी साल दो अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

ऐसशोबिज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक रिलीज की नई तारीख के ऐलान के साथ ही अब इस फिल्म की ’20सेंचुरी फॉक्स’ की ‘द माíटन’ और सोनी की ‘द वॉक’ के साथ प्रतिस्पर्धा समाप्त हो गई है। ‘द माíटन’ पहले 25 नवंबर को रिलीज होनी थी, जो कि अब दो अक्टूबर को रिलीज होगी। अब इस फिल्म की प्रतिस्पर्धा एरियल व्रोमेंस की हास्य और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘क्रिमिनल’, ‘राइजिन’ और भुतहा फिल्म ‘द बॉय’ से होगी।

‘लंदन हैज फॉलन’ 2013 में आई फिल्म ‘ओलंपस हैज फॉलन’ की अगली कड़ी है। इस फिल्म ने दुनियाभर से 1.61 लाख डॉलर की कमाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493