कावारात्ती (लक्षद्वीप), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को एक बजे तक करीब 37.7 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग से यह जानकारी मिली है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।
सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल (युनाइटेड) और राकांपा के उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है।
चुनाव में 54,266 मतदाता इन छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
लक्षद्वीप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद पी.पी. मोहम्मद फैजल और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी.एम. सईद के बेटे हमदुल्ला सईद के बीच कांटे की टक्कर है।
dharmpath.com dharmpath