लक्ष्मणन के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कन्नूर (केरल), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा की अपील समिति के सदस्य पी.पी. लक्ष्मणन के निधन पर शोक जताया है।

लक्ष्मणन का सोमवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

वह अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के सचिव और केरल फुटबाल संघ के अध्यक्ष रह चुके थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री ने कहा, “देश और खेल ने अपने एक बेहतरीन प्रशासक को खो दिया है। उनका जीवन फुटबाल को समर्पित था। वह कन्नूर नगर निगम के भी अध्यक्ष रह चुके थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493