मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। वर्तमान में गुजरात के उम्बरगांव में टेलीविजन धारावाहिक ‘पोरस’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता लक्ष्य लालवानी युद्ध सीक्वेंस के दौरान भारी पोशाक के कारण समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
इस सीक्वेंस में घुड़सवारी और तलवार से लड़ने सहित बहुत सारी ऊर्जा और स्टंटों की जरूरत होती है।
पोशाक लगभग 16 से 18 किलोग्राम है और इसके साथ कई प्राचीन गहने हैं।
लक्ष्य ने बताया, “युद्ध सीक्वेंस के लिए मुझे बहुत सारे आभूषणों के साथ 16 से 18 किलोग्राम वजन के परिधान पहनने पड़ते हैं, शुरुआत में परिधान पहने हुए एक्शन सीक्वेंस के लिए एक निश्चित आंगिक भाषा बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था।”
‘पोरस’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होगा।
dharmpath.com dharmpath