सुधा चंद्रन संग काम कर सम्मानित महसूस कर रहीं तिशा

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘आयुष्मान भव’ में काव्या की भूमिका में नजर आ रहीं तिशा कपूर, सुधा चंद्रन, सविता प्रभुने और मनीष गोयल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम से स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हैं।

तिशा ने कहा, “मैं उनसे बहुत कुछ सीख रही हूं। जो मैंने उनसे सीखा, वह कोई अभिनय स्कूल नहीं सिखा सकता। उद्योग में इतना समय व्यतीत कर चुकी हैं, मैं अभी भी उनकी व्यावसायिकता से मंत्रमुग्ध हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने शॉट्स बारीकी से देखती हूं और मार्गदर्शन और सहायता से सुधार चाहती हूं। सेट पर रोजाना सीखने को मिलता है। मैं ‘आयुष्मान भव’ टीम का हिस्सा बनने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”

इस धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘स्टार भारत’ पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493