मासेरानो की चोट से बार्सिलोना परेशान

मेड्रिड, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना और नाइजीरिया के बीच हुए दोस्ताना मैच में मांसपेशियों में चोट का शिकार हुए खिलाड़ी जेवियर मासेरानो की चोट की पुष्टि होने के बाद स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना की मुश्किलें बढ़ गई है।

जेवियर एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मासेरानो की चोट बार्सिलोना के लिए महंगी साबित हो सकती है क्योंकि बार्सिलोना अगले कुछ मैचों में मजबूत टीमों से भिड़ेगी और 23 दिसंबर को उन्हें सैंटियागो बर्नबेयू में रियल मेड्रिड के खिलाफ भी खेलना है।

बार्सिलोना के कोच की वलेर्वेदे की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि टीम के प्रमुख डिफेंडर जेरार्ड पिके और सैम्यूल उमतिती निलंबन से एक कदम दूर है।

मासेरानो स्पेनिश लीग में लेगनेस, वालेंसिया, सेल्टा वीगो, विलारियाल और डेपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं ख्ेालेंगे। रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाला मैच उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493