लखनऊ : चेकिंग के दौरान बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को गोली मारी

लखनऊ , 5 मार्च(आईएएनएस)। बेखौफ बदमाशों ने यहां जांच के दौरान सोमवार देर रात एक सिपाही को गोली मार दी। घायल सिपाही को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही से मुलाकात की। पुलिस महानिदेशक ने उन्हें गैलेंट्री अवॉर्ड देने की सिफारिश भी की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने कहा, “नाका थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सिपाही अजीत यादव सिपाही को गोली लगी थी। अजीत यादव ने घायल होने के बावजूद भी दोनों बदमाशों को खुद दौड़ाकर पकड़ा। बदमाशों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493