लखनऊ : नाले में मिला महिला का शव

आशियाना के एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि बंगला बाजार खजाना मार्केट के पास एक नाले में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह नाले से शव को निकाला। शव अर्धनग्न अवस्था में था। महिला के शरीर पर सिर्फ पेटीकोट व ब्लाउज मौजूद था। उसकी उम्र 35 से 40 के बीच की बताई जा रही है। शव कई दिनों पुराना हो चुका था। ऐसे में चोट नजर नहीं आ रही थी।

पुलिस ने असपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि दुराचार के बाद महिला की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493