लखनऊ पुलिस के साथ डकैतों की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

लखनऊ, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ में दो डकैत गोली लगने से घायल हुए, जबकि चार भाग निकले। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के पास से बांग्लादेशी करेंसी, तमंचे और चाकू बरामद किए गए हैं।

लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया,”हमें यह सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी डकैत क्षेत्र में मौजूद हैं। इसी आधार पर उन्हें पकड़ने के लिए हम घेराबंदी कर रहे थे।”

दीपक के मुताबिक, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार सुबह गाजीपुर के जुगौली क्रॉसिंग के पास और महानगर क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी के पास उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हुए।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए एक बदमाश की पहचान शफीकुल के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश के मडलगंज क्षेत्र का रहने वाला है। वह अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ था।

उन्होंने बताया कि ये बांग्लादेशी बदमाश पिछले साल डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493