लखनऊ : बाल दिवस पर साहित्यकार सम्मानित होंगे

इस समारोह में ‘सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान’ से डॉ. शशि गोयल (आगरा), ‘सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान’ से डॉ. अजय ‘जनमेजय’ (बिजनौर), ‘अमृत लाल नागर बाल कथा सम्मान’ से अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’ (लखनऊ), ‘शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान’ से जावेद आलम शम्सी (कानपुर), ‘लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान’ से निश्चल (अलीगढ़),’डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान’, से लायकराम मानव (लखनऊ), ‘जगपति चतुवेर्दी बाल विज्ञान लेखन सम्मान’ से डॉ. अरविंद मिश्र (झांसी), ‘उमाकांत मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान’ से तथा शादाब आलम (गोतमबुद्ध नगर, नोएडा) को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित होने वाले अभिनंदन पर्व में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शेरजंग गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493