लखनऊ : बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग

सरोजनी नगर में स्कूटर इंडिया के पास सूर्या एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम की बिस्कुट बनाने की फैक्ट्री में शुक्रवार की रात कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी बीच रात 2 बजे अचानक फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर के जीने के पास आग लग गई। आग देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। वे लोग जान बचाकर वहां से भागे। देखते ही देखते आग प्रथम तल तक पहुंची और वहां रखे पैकिंग के सामान, गत्ते व कुछ मशीनों में आग लग गई।

फैक्ट्री में आग की सूचना पाकर मौके पर सरोजीनगर पुलिस और 7 दमकल गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। शार्ट-सर्किट से आग लगने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493