लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली ने भारत में बुधवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे, मगर एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अली 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच होने वाले लखनऊ महोत्सव में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।
लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने आईएएनएस को बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों ने गायक के कार्यक्रम समन्वयकों से संपर्क किया और उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उनके अन्य संगीत कार्यक्रम रद्द हैं, लेकिन वह लखनऊ में कार्यक्रम पेश करेंगे।
उन्होंने कहा, “इस बात की पुष्टि की गई है कि गुलाम अली लखनऊ में प्रस्तुति देने के लिए आ रहे हैं।”
गुलाम अली पिछले महीने लखनऊ में थे और उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की थी।
शहर में संगीत समारोह के बारे में यादव ने कहा कि गायक का मानना था कि संगीत और संस्कृति के साथ राजनीति को नहीं मिलाया जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath