लखनऊ में अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी

अंबेडकर की प्रतिमा प्रख्यात मूर्तिकार अमनाथ प्रजापति बना रहे हैं। अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण डॉ. अंबेडकर महासभा कार्यालय परिसर में 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

डॉ. निर्मल ने बताया कि इस मौके पर प्रख्यात बौद्ध विद्वान व लखनऊ के पूर्व मेयर डॉ. दाऊजी गुप्त तथा अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. एस.एन. कुरील को डॉ. अंबेडकर रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के दौरान रंगकर्मी श्याम कुमार द्वारा निर्देशित नाटक ‘जब मैंने जाति छुपाई’ का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका पूनम जाटव भी मौजूद रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493