लखनऊ में आईएस का संदिग्ध आतंकी ढेर, एनआईए टीम मौके पर पहुंची (लीड-1)

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकवाद रोधी अभियान के तहत बुधवार तड़के आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। इसके कुछ घंटों बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गई।

एनआईए की टीम ठाकुरगंज क्षेत्र की हाजी कॉलोनी में मारे गए आतंकवादी सैफुल्लाह के कब्जे से बरामद सामानों की जांच करेगी। इसी स्थान पर 11 घंटे लंबी चली मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी टीम ने सैफुल्लाह को मार गिराया था।

पुलिस के मुताबिक, विभिन्न कंपनियों की छह बंदूकें, दो वायरलेस सेट, अलार्म क्लार्क, स्टील पाइप, आईएस का एक झंडा, दो लैपटॉप, बम बनाने के वीडियो, चार चाकू, दो पासपोर्ट और 600 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (स्पेशल टास्क फोर्स) असीम अरुण ने इस घटना के बारे में मीडिया को बताया, “हमने उसे जिदा पकड़ने की भरसक कोशिश की, लेकिन अंत में हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा।”

दो अन्. राज्यों की खुफिया एजेंसियों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में रेलगाड़ी में हुए विस्फोट के बाद पुलिस को लखनऊ, कानपुर और इटावा में संदिग्ध आतंकवादियों के होने की जानकारी दी।

यह मुठभेड़ लखनऊ में मंगलवार को शाम चार बजे के आसपास शुरू हुई, 11 से अधिक घंटों तक चली और बुधवार तड़के खत्म हुई।

अरुण ने बताया कि इटावा के लाखना से दो, कानपुर से तीन और लखनऊ से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

जब पुलिस सैफुल्लाह को पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर पहुंची तो उसने गोली चला दी।

एक संदिग्ध फैजल को कानपुर के तिवारीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके बड़े भाई इमरान को उन्नाव से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है।

कानपुर में एटीएस ने दो और लोगों को हिरासत में लिया था जिसे भीड़ ने छुड़ा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493